सीएचसी में लगी परिजनों और ग्रामीणों की भीड़
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट जिले में पहाड़ी थाना क्षेत्र के सकरौली मजरा केयूटरा पुरवा गांव में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बागै नदी के चकरेही घाट पर नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से मौत हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चों के शव नदी से बाहर निकाले गए।
सुबह करीब नौ बजे शिवम राजपूत (9) पुत्र नवल और आशीष राजपूत (10) पुत्र गोविंद नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण दोनों बच्चे पानी में डूब गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।