फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'गलत तरीके से छूआ और दरिंदगी...', कानपुर विश्वविद्यालय के क्लासरूम में छात्रा से घिनौना कांड; पूरी कहानी

Tue, 31 Mar 2026 01:11 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर

सार

कानपुर विश्वविद्यालय के क्लासरूम में छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। तीन छात्रों पर आरोप लगा है। मामले को इंटर्नल कमेटी को सौंपा गया है। सात दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। 16 मार्च को घटना हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर की छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के क्लासरूम में छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीनों छात्र दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सोमवार को छात्रा अपने परिजन के साथ वीसी ऑफिस पहुंची और जानकारी दी। 
विज्ञापन


इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने इंटर्नल कमेटी को मामला सौंप दिया है। कमेटी को सात दिन के भीतर रिपोर्ट देनी होगी। वहीं, छात्रा ने परिजन के साथ कल्याणपुर थाने में भी तहरीर दी है।

 

सीएसजेएमयू के कैंपस में संचालित होने वाले एक कोर्स की छात्रा ने सोमवार को कुलपति व रजिस्ट्रार से तीन छात्रों पर दुष्कर्म का प्रयास, छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी देने की लिखित शिकायत की। छात्रा ने बताया कि 16 मार्च को तीनों छात्रों ने क्लास में खाने के लिए बुलाया। 

 

तीनों छात्र धमकी देते हुए भागे
कमरा खाली देख तीनों छात्रों ने गलत तरीके से छूने के साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर अन्य छात्र क्लास की ओर आने लगे तो तीनों छात्र धमकी देते हुए भाग गए।

कई दिनों तक अवसाद में रही छात्रा
छात्रा ने आरोप लगाया कि तीनों छात्र लगातार दुष्कर्म करने के साथ जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इससे वह डर गई और कई दिनों तक अवसाद में रही। हिम्मत करके घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी। माता-पिता के हिम्मत बंधाने पर कुलपति व रजिस्ट्रार से शिकायत की। शिकायत के बाद कुछ छात्रों को बुलाकर पूछताछ भी की गई।
विज्ञापन

विवि में संचालित एक विभाग की छात्रा ने तीन छात्रों पर दुष्कर्म के प्रयास की शिकायत दर्ज की है। छात्रा की शिकायत पर मामला आंतरिक समिति को सौंप दिया है। समिति को एक सप्ताह का समय दिया गया है। विवि की ओर से भी पुलिस को जानकारी दे दी गई है। - प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, प्रति कुलपति-सीएसजेएमयू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें