फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Treasury Scam: कोषागार घोटाले में 15 पेंशनर गिरफ्तार, रात में ही लगी विशेष अदालत…रिमांड नामंजूर

Wed, 29 Oct 2025 09:43 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: चित्रकूट में डीएम शिवशरणप्पा के तबादले के बाद प्रशासन ने 43 करोड़ के कोषागार घोटाले में कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस ने नामजद 97 आरोपियों में से 15 को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में शासन से डीएम शिवशरणप्पा का तबादला होते ही प्रशासन एक्शन मोड में दिखा। कोषागार विभाग में हुए 43 करोड़ के घोटाले में नामजद 97 में से 15 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अब इनसे घोटाले का सच जानने की कोशिश की जाएगी। घोटाला प्रकरण में दस दिन पूर्व ही कोतवाली में 97 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई थी। इसी बीच एक नामजद आरोपी की मौत भी हो गई थी। ऐसे में रिकवरी के लिए अन्य सभी को छोड़ रखा था। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन

गिरफ्तार किए गए पेंशनरों में मिथलेश उर्फ भोला, अमृतलाल, राम शिरोमणि, गौरेंद्र शिवहरे, मोहनलाल, जगतनारायण त्रिपाठी, धनपति देवी, दुर्गा प्रसाद, कमला देवी, संतोष कुमार मिश्रा, रामरतन, लक्ष्मी देवी , मोहनलाल (2), जवाहर लाल, जवाहर लाल हैं। इन सभी का पुलिस की कड़ी सुरक्षा में जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसके बाद सभी को सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस टीम ने सभी को रिमांड पर लेने का पत्र अदालत को सौंपा। इस पर अदालत ने सभी को रिमांड पर दे दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें