फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट हादसा: तीन युवकों की संदिग्ध मौत, तालाब में मछली पकड़ने गए थे, कारणों का नहीं हुआ खुलासा, जांच शुरू

Sat, 10 Oct 2026 12:36 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: मानिकपुर थाना क्षेत्र के हेला गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। बंधा तालाब के जडेरा में मछली पकड़ने गए तीन युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। एक साथ तीन युवकों की अर्थी उठने से पूरे गांव में मातम और शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र के हेला गांव में शनिवार सुबह बंधा तालाब के जडेरा में मछली पकड़ने गए तीन लोगों की मौत हो गई। सुबह की घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतकों की पहचान राजपाल (17) पुत्र स्व. लवकुश निवासी हेला, महेंद्र (30) पुत्र जोधी निवासी हेला और रामकेश (32) पुत्र तीरथ निवासी चुरेहकेसरवा के रूप में हुई है।

विज्ञापन

बताया गया कि तीनों के साथ महेंद्र का भाई सुरविजय भी गया था। उसी ने घर पहुंचकर घटना की सूचना दी, जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। तीनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है।

Trending Videos
विज्ञापन

तीन मौतों से गांव में छाया मातम
सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। एक साथ तीन मौतों से गांव में मातम छा गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 17 वर्षीय राजपाल की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें