फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में ANTF का छापा: कोडीनयुक्त कफ सिरप की 25000 शीशियां बरामद, दिल्ली से मंगाया गया था माल, एक गिरफ्तार

Sat, 10 Oct 2026 12:20 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बाबूपुरवा क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने ट्रांसपोर्ट गोदाम में बड़ी छापेमारी की। इस दौरान प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप की 25 हजार शीशियां (250 कार्टन) बरामद की गईं, जिनकी बाजार में कीमत करीब 2.95 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में बाबूपुरवा क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर ढकनापुरवा में बृहस्पतिवार रात एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने छापा मारकर 25 हजार कोडीन युक्त कफ सिरप की शीशियां पकड़ीं। एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। बरामद माल की कीमत लगभग 2.95 करोड़ रुपये है। यह टर्बो टी नामक 100 एमएल वाला सिरप 250 कार्टन में दिल्ली से आया था। यह सिरप हरिद्वार इंडस्ट्रियल पार्क 2 शिडकुल स्थित फार्मा हब ओवरसीज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में बना है।

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के मगरपट्टी निवासी मिहिर कुमार ठाकुर के रूप में हुई। वह गुजैनी में रह रहा था। उसने बताया कि प्रयागराज के आशुतोष तिवारी उर्फ प्रवेश तिवारी ने नोवोट्रिक्स लाइफ साइसेंस के नाम से फर्म बनाई थी। फर्जी बिल्टियों से दिल्ली और गुजरात से माल मंगाकर प्रयागराज व वाराणसी में सप्लाई किया जाता था।

Trending Videos

जांच के लिए सैंपल ड्रग इंस्पेक्टर को दिए
इसमें दिल्ली से पंकज धीर और प्रयागराज से सुमित यादव मदद करते थे। एएनटीएफ के दरोगा अमन सिंह की तहरीर पर मिहिर, आशुतोष, सुमित और पंकज धीर के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग और साइको सबस्टेंस उत्पाद अधिनियम की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी और माल को बाबूपुरवा पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इसके साथ ही सैंपल जांच के लिए ड्रग इंस्पेक्टर को दिए गए हैं।

ट्रांसपोर्ट मालिक हरियाणा के गुरुग्राम का निवासी
एएनटीएफ कानपुर इकाई के सीओ मनोज कुमार सिंह और निरीक्षक अइनुद्दीन के मुताबिक, आरोपी मिहिर ने बताया कि राजधानी इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट का मालिक कुंवर राज सिंह चड्ढा हरियाणा के गुरुग्राम का निवासी है। चड्ढा अपने ट्रांसपोर्ट के अलावा टीपी नगर में छोटे गोदामों में प्रतिबंधित पदार्थों को छिपाता है। यह माल भी 700 मीटर दूर ढकनापुरवा में आशारानी गुप्ता के मकान में बने गोदाम में छिपा रखा था। यह गोदाम कुंवर राज चड्ढा ने 5500 रुपये महीने के किराये पर ली थी।
विज्ञापन

13 दिन पहले सरगना की गिरफ्तारी के बाद बिछाया जाल
एसटीएफ ने 13 दिन पहले इस गिरोह के सरगना आशुतोष तिवारी को प्रयागराज से गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर भी सिरप बरामद हुई थीं। पूछताछ में उसने कई महत्वपूर्ण खुलासे किए थे। इन्हीं खुलासों के आधार पर कानपुर में यह बड़ी कार्रवाई की गई। यहां चार साल से सिरप का भंडारण किया जा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें