मासूम दीक्षा अंदर ही जिंदा जल गई
घर में शिवकुमार की सात माह की बेटी दीक्षा, नाथिया और अर्पित थे। अचानक बिजली की लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। लपटें देखकर नाथिया व अर्पित किसी तरीके से बाहर निकल गए, लेकिन मासूम दीक्षा अंदर ही रह गई। इससे वह जिंदा जल गई।
अंदर बंधा बकरी का मेमना भी जला
लोगों ने आग की लपटें देखीं तो बुझाने के लिए दौड़े। आग से घर के अंदर बंधा बकरी का मेमना भी जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार आग से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने, चांदी के जेवर, कपड़ा, खाद्य सामग्री सहित अन्य सभी सामान जल गया है।
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
हर संभव मदद का भरोसा दिलाया
सीओ अरविंद कुमार वर्मा, थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर सांत्वना दी। हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। आग लगने का स्पष्ट कारण पता लगाया जा रहा है। राजस्व टीम भी मौके पर पहुंची है। परिजनों को आपदा राहत कोष के आर्थिक मदद होगी।