चित्रकूट जिले में सतना एसपी रियाज इकबाल ने सिपाही की हत्या और अष्टधातु की मूर्ति की गुमशुदगी मामले में थाना प्रभारी आशीष धुर्वे को लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित किया।
नयागांव थाना क्षेत्र के दिवंगत सिपाही प्रबल प्रताप सिंह को सतना पुलिस एवं उनके परिवार सहित पूरे सम्मान के साथ अंतिम श्रद्धांजलि देकर उनका पार्थिव शरीर रवाना किया।
आरआई एवं गार्ड द्वारा सलामी दी गई। सिपाही के पिता भाई एवं पत्नी सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिले। इस दौरान मृतक सिपाही के परिजनों को सरकार द्वारा भुगतान राशि दी गई है।
ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतारने वाले आरोपियों के खिलाफ नयागांव थाने में 302 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश में पुलिस अलग-अलग टीमे बनाकर छापेमारी कर रही है।