फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: भीषण सड़क हादसा, ट्रक व पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल

Sat, 25 Mar 2023 11:48 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में ट्रक व पिकअप की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
चित्रकूट में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक व पिकअप में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। पिकअप सवार चार लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। साथ ही घायलों को मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व पताही निवासी राजेंद्र कुमार अपने रिश्तेदारी में ललितपुर गए थे। ललितपुर से वापस आते समय मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी गांव नेशनल हाईवे 35 के पास ट्रक और पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

जिसमें रविंद्र कुमार समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिनको मऊ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में मऊ थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों के घर में सूचना दे दी गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें