फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : पुलिस को बड़ी कामयाबी, बबुली कोल गैंग का आखिरी सदस्य छोटू भैया गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2019 08:49 PM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चुत्रकूट पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने हाल ही में मारे गए साढ़े छह लाख के इनामिया डकैत दस्यु बबुली कोल गैंग के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश इस गैंग का आखिरी सदस्य था। पकड़े गए बदमाश छोटू भैया पर 50 हजार रुपये का इनाम था।
विज्ञापन


छोटू को चित्रकूट बहिलपुरवा थानांतर्गत मारोबांध के जंगल में मुठभेड़ के दौरान डीआईडी एंटी डकैती व एसपी एंटी पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। डकैत के पास से पुलिस ने 315 बोर रायफल और आधा दर्जन कारतूस बरामद किए हैं। 

यह ऑपरेशन पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा के निर्देशन में और एंटी डकैती टीम प्रभारी केपी दूबे के नेतृत्व में बहिलपुरवा जंगल के माडो बांध के पास चलाया जा रहा था। पुलिस जल्दी ही कई खुलासे करेगी।    
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें