फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: बगावत करने वाले भाजपा के नौ पदाधिकारी निष्कासित, ये नाम हैं शामिल

Sun, 30 Apr 2023 07:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में भाजपा से बगावत कर चुनाव लड़ने वालों के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है। पार्टी ने नौ पदाधिकारियों को भाजपा से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आखिरकार पार्टी से बगावत कर चुनाव लड़ने या पार्टी नीतियों का विरोध करने वालों पर भाजपा ने कार्रवाई की है। जिले के ऐसे नौ पदाधिकारियों को छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने बताया कि निकाय चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के विरोध में खड़े भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के निर्देश पर पार्टी से छह वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन


इसमें चित्रकूट जिले से नौ को निष्कासित किया गया है। मानिकपुर मंडल मंत्री उषा भारती, महिला मोर्चा की जिलामंत्री गायत्री कोल, पूर्व चेयरमैन राजापुर आदर्श मनोज द्विवेदी, सुनील मिश्रा राजापुर, सहकारिता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष मऊ संदीप त्रिपाठी, मंडल कोषाध्यक्ष मऊ संदीप त्रिपाठी, नगर महामंत्री कर्वी जवाहर सोनी व निशि सोनी, महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष माया प्रजापति को निष्कासित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें