फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 17 Sep 2022 04:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जिले में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। पहाड़ी राजापुर मार्ग पर बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। दोनों मृतक दोस्त थे। बताया जा रहा है कि बाइक सवार पहाड़ी कस्बे से जिला मुख्यालय की ओर आ रहे थे।

विज्ञापन


रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। शवों की शिनाख्त वेद प्रकाश पुत्र भगवानदास निवासी मत गेंद्र चौराहा अयोध्या व मनीष पुत्र पवन तिवारी कस्बा राजापुर रूपाओलिहा टोला के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें