फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: चार दिन से लापता छात्र की हत्या, कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ पोस्टमार्टम

Sun, 13 Mar 2022 01:32 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट जिले में छात्र की हत्या के मामले में रविवार को कड़ी सुरक्षा में शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
चित्रकूट में छात्र की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में घर से लापता कक्षा 3 के छात्र की हत्या के बाद रविवार को शव का पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम हाउस में मृतक के परिजनों के अलावा सैकड़ों ग्रामीण मौजूद हैं। सुरक्षा की दृष्टि से चारों ओर पुलिस की टीम लगी है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मुख्य हत्यारोपी समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें से 5 को हिरासत में भी ले लिया गया है। हत्या के पीछे अभी ठोस कारण की जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि जिनके घर में शव मिला उन्होंने ही इसकी हत्या की है। इसके पीछे मृतक के परिजन ठोस वजह नहीं बता पा रहे हैं।

गौरतलब है कि शनिवार की रात मृतक के घर के पीछे भुल्लू नामक व्यक्ति के घर में एक छोटे ड्रम के अंदर शव बरामद हुआ है। शव बरामदगी के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवे और सीतापुर यूपी तिराहे पर जाम लगाया था, पुलिस को जाम हटाने के लिए कई बार लाठीचार्ज भी करना पड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस का कहना था कि आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर पथराव किया है। भुल्लू ही मुख्य आरोपी है, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया है। मुख्य आरोपी समेत अन्य पकड़े गए लोग मृतक छात्र के बिरादरी के ही हैं और रिश्ते में दादा और चाचा लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें