फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: जिला पंचायत सदस्य के चचिया ससुर की पीट-पीटकर हत्या, गांव में फैला तनाव, फोर्स तैनात

Sun, 02 Jan 2022 10:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट सदर कोतवाली क्षेत्र के सपहा गांव में जिला पंचायत सदस्य के चचिया ससुर रामराज की कुछ युवकों ने पीट पीट कर हत्या कर दी। आरोपियों ने कुछ मजदूरों को भी मारपीट कर घायल कर दिया ।इस घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन


मृतक की बहू संगीता देवी जिला पंचायत के वार्ड नंबर 14 से सदस्य है। घटना में गांव के ही तीन युवक और दो अन्य गांव के युवकों का हाथ बताया गया है। पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। घटना की जानकारी होते ही जिला अस्पताल से लेकर गांव में विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि पहुंचने लगे।

सभी ने हत्या की कड़ी निंदा कर आरोपियों को जेल भेजने की मांग की है। एसपी धवल जायसवाल ने बताया आरोपियों की तलाश की जा रही है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। उधर घटना को लेकर आक्रोशित परिजन पहले हत्यारों को पकड़े जाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें