फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगी भीषण आग; पांच से छह लाख का सामान जलकर राख, लोगों ने पाया काबू

Tue, 07 Apr 2026 11:20 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: शिवरामपुर में बड़ी माई मंदिर के पास रमेश कुशवाहा की इलेक्ट्रॉनिक दुकान में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसमें करीब 6 लाख रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
Chitrakoot Fire Accident - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के शिवरामपुर स्थित बड़ी माई मंदिर के पास काजल इलेक्ट्रॉनिक नामक दुकान में भीषण आग लग गई। इस घटना में दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे पांच से छह लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। दुकान के मालिक रमेश कुशवाहा हैं, जो पथरौदी के निवासी हैं।

विज्ञापन

आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते दुकान में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। घटना के दौरान आसपास के मोहल्लेवासी तत्काल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सामूहिक प्रयास से आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका, जिससे आसपास की अन्य दुकानों और मकानों को बड़ी क्षति होने से बचा लिया गया। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और चौकी प्रभारी शनि चतुर्वेदी ने स्थिति का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें