Chitrakoot News: कर्वी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत चौकी शिवरामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात के वक्त बिजली मरम्मत का कार्य कर रहा एक प्राइवेट लाइनमैन अचानक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
चित्रकूट जिले में कोतवाली कर्वी क्षेत्र अंतर्गत चौकी शिवरामपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बिजली मरम्मत के दौरान एक प्राइवेट लाइनमैन करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बहिल पुरवा थाना क्षेत्र के केलहा गांव निवासी प्रमोद कुमार प्रजापति को सीएचसी शिवरामपुर के कर्मचारियों ने रात में अस्पताल परिसर में बिजली रिपेयर का कार्य करने के लिए बुलाया गया था।
विज्ञापन
कार्य के दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी शिवरामपुर शनि चतुर्वेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शोक का माहौल व्याप्त हो गया।