फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: डेढ़ लाख के इनामी डकैत गौरी यादव की धरपकड़ के लिए आईजी एसपी ने जंगल में की कॉम्बिंग

Mon, 28 Jun 2021 04:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
आईजी के साथ एसपी ने की जंगल में कॉम्बिंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चित्रकूट के मानिकपुर के चुरेह केसरुवा जंगल मे तेज बारिश के बीच आईजी चित्रकूटधाम रेंज के सत्यनारायण व एसपी अंकित मित्तल ने भारी फोर्स के साथ कॉम्बिंग की। आईजी ने बताया डकैत गौरी को सक्रिय होते देख शासन से इनाम राशि बढ़ाये जाने की संस्तुति भेजी गई है।
विज्ञापन


जंगल मे अपनी हनक बनाने के लिए अभी हाल में ही डकैत गौरी यादव ने वन विभाग के कई कार्य बाधित भी किये थे। लगातार उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की पुलिस कॉम्बिंग कर रही है। आज कॉम्बिंग का छठवां दिन है। जिसमें आईजी के सतनारायण और चित्रकूट के एसपी अंकित मित्तल भी जंगल पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि डकैत गौरी यादव के साथ ज्यादा सदस्य नहीं बचे हैं। डेढ़ लाख के इनामी डकैत के कई इनामी सदस्य उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा और मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा बीते दिनों पकड़े गए हैं। इसकी गैंग में लगभग 6 या 7 सदस्य हैं। अंकित मित्तल ने बताया कि चित्रकूट पुलिस की 6 टीमें बनाई गई हैं जो अलग-अलग कांबिंग कर रही हैं।
विज्ञापन


आईजी के सत्यनारायण ने कहा कि जनपद से सटे मध्यप्रदेश के सतना जिला की पुलिस भी कॉम्बिंग में उतरी है। हाल में ही मेरी बात रीवा आईजी से हुई है। आईजी ने 5 टीमें बनाकर जंगल में उतारी है। विधानसभा चुनाव आने से पहले इसका खात्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें