फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: चार भाइयों के कच्चे मकान में लगी आग, ढाई लाख से अधिक का नुकसान

Wed, 27 Mar 2024 08:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

यूपी के चित्रकूट में कच्चे मकान में लगी आग ने तीन और मकानों को चपेट में ले लिया। आग से सारा सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
कच्चे मकानों में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में छंगू यादव के घर में बुधवार की दोपहर आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने आसपास के तीन अन्य भाइयों के घर को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण व फायर ब्रिगेड की मदद से आग को काबू पाया गया, लेकिन आग से अनाज, भूसा व गृहस्थी का सामान जल गया।

विज्ञापन


विज्ञापन

मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया के चंद्रा मारा निवासी छंगू यादव, बब्बू यादव, कक्कू यादव व अर्जुन यादव गांव से 200 मीटर दूर खेत पर कच्चा मकान बनाकर रहते हैं। बुधवार की दोपहर को अज्ञात कारणोंं के चलते उनके घरों में आग लग गई। थोड़ी देर बाद आग की लपटें तेज हुई तो परिजनों ने ग्रामीणों से गुहार लगाई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से घर में रखा अनाज, भूसा, कपड़े व गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ितों ने बताया कि लगभग ढाई लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। एसडीएम से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें