फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: बहू से दुष्कर्म करने वाले ससुर को 10 साल की सश्रम कैद, कोर्ट ने 18000 रुपये का जुर्माना भी लगाया

Sun, 21 Dec 2025 10:56 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: चित्रकूट की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पति की अनुपस्थिति में बहू के साथ दुष्कर्म करने वाले ससुर को 10 साल की कड़ी सजा सुनाई है। पीड़िता ने आरोपी के डर से मायके जाकर न्याय की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन
कोर्ट का फैसला - फोटो : FreePik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में महिला के साथ दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी देने के दोषी ससुर को अपर सत्र न्यायाधीश ने 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई। साथ ही 18,000 रुपये का जुर्माना भी सुनाया। मऊ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 23 फरवरी 2020 को पुलिस को तहरीर दी कि उसके पति काम के लिए दूसरे प्रदेश गए थे। घर पर सास व ससुर रहते हैं। मौका पाकर ससुर ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय सास खेत चली गई थी।

विज्ञापन

सास लौट कर घर आई, तो घटना की जानकारी दी। दुष्कर्म से वह गर्भवती हो गई थी। कुछ दिन बाद उसने मृत बच्चे को जन्म दिया था। इसके बाद फिर ससुर ने दुष्कर्म किया। इसके बाद वह पिता के साथ मायके चली गई। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचक एसआई केशरी प्रसाद यादव ने विवेचना की और 24 अप्रैल को न्यायालय में आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया था। जिस पर शनिवार को अपर सत्र न्यायाधीश/फास्ट ट्रैक कोर्ट नीरज कुमार श्रीवास्तव ने सुनवाई पूरी की और दोषी पाने पर सजा सुनाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें