मारकुंडी थाना क्षेत्र के डोंडामाफी गांव निवासी एक किसान का शव सोमवार सुबह जंगल में फांसी के फंदे से लटका मिला। किसान रविवार को खेतों की ओर निकला था, जिसके बाद घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रात भर खोजबीन की। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने जंगल में शव लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाए जाने की आशंका जताई है।
सूचना पर मारकुंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा होगा। मामले की जांच की जा रही है।