फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शरदोत्सव में आस्था और संस्कृति का संगम

विज्ञापन
फोटो 25 सीकेटीपी 31 कार्यक्रम में मंचासीन यूपी-एम सरकार के मंत्री, संत व अ​धिकारी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
चित्रकूट। दीनदयाल शोध संस्थान परिसर आस्था और संस्कृति के रंगों से सराबोर हो गया। भारत रत्न राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की 110वीं जयंती पर रविवार को तीन दिवसीय शरदोत्सव शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

संतों के सान्निध्य में मप्र की राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, यूपी के राज्यमंत्री रामकेश निषाद, तीर्थ प्राधिकरण अध्यक्ष विनोद गोंटिया और चित्रकूट विकास प्राधिकरण अध्यक्ष विजयपाल यादव ने दीप जलाकर उत्सव का आगाज किया। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी ने कहा कि नानाजी का जीवन त्याग, सेवा और समर्पण की जीवंत प्रेरणा है।
राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि ग्रामोदय से राष्ट्रोदय का नानाजी का संकल्प आज भी चित्रकूट की धरती पर जीवंत है। इससे पहले अतिथियों ने नानाजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और एसपी डॉ. हंसराज सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें