Chitrakoot News: मनिकपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और भैंस चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जबकि एक एसओजी जवान भी जख्मी हो गया।
चित्रकूट जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र के काली घाटी में शुक्रवार देर रात पुलिस और चोर गिरोह के बीच मुठभेड़ हो गई। फायरिंग में दो चोरों के पैरों में गोली लगी। वहीं, एसओजी जवान ज्ञानेश मिश्रा भी घायल हो गए। पुलिस ने घायल चोरों सहित गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक हुंडई आई20 कार और दो तमंचे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गिरोह भैंस चोरी करने आया था। चोरी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गैंग को घेरकर दबोच लिया। मुठभेड़ में एसओजी, शहर कोतवाली कर्वी, मानिकपुर, सरैया और मारकुंडी थाना पुलिस ने मोर्चा संभाला। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।