फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: डोडा माफी बांध टूटने की कगार पर, पांच गांव खाली कर सड़कों पर आए ग्रामीण, सिंचाई विभाग की लापरवाही

Sat, 29 Aug 2026 10:50 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: मानिकपुर तहसील के टिकरिया स्थित डोडा माफी बांध अत्यधिक पानी के दबाव और गेट जाम होने के कारण टूटने की कगार पर पहुंच गया है। बांध में रिसाव और पानी ओवरफ्लो होने से इलाके में हड़कंप मच गया है, जिसके चलते पांच गांवों के लोगों ने अपने घर खाली कर दिए हैं।
विज्ञापन
डोडा माफी बांध टूटने की कगार पर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में मानिकपुर तहसील के टिकरिया स्थित डोडा माफी बांध टूटने की कगार पर पहुंच गया है। बांध का एक गेट पूरी तरह जाम है और पानी पार के ऊपर से बह रहा है। गेट के बगल में होल होने से रिसाव तेज हो गया है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। बताया जा रहा है कि 15 दिन पहले ही ग्रामीणों ने दोनों गेट खराब होने की शिकायत की थी।

विज्ञापन

लेकिन सिंचाई विभाग ने केवल एक गेट की मरम्मत कर खानापूर्ति कर दी। अब एक गेट के भरोसे पानी का दबाव नहीं संभल रहा है। बांध टूटने की आशंका से इलाके में अफरा-तफरी मची है। मुझलोलवा, अहिरान, चौकी पुरवा, डोडा माफी (खास गांव), लल्लू का पुरवा के ग्रामीण घर छोड़ कर सड़क पर आ गए हैं।

विज्ञापन





एसडीएम और एनडीआरएफ टीम भेजने की मांग

महिलाएं और बच्चे सड़क किनारे खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रालियों से अनाज और मवेशियों को सुरक्षित जगह ले जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि मौके पर न तो सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी है और न ही तहसील प्रशासन। फोन भी नहीं उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने एसडीएम और एनडीआरएफ टीम भेजने की मांग की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें