चित्रकूट में मंदाकिनी नदी का रौद्र रूप
- फोटो : amar ujala
चित्रकूट जिले में शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद शनिवार सुबह मंदाकिनी नदी रौद्र रूप में आ गई है। तेजी से जलस्तर बढ़ने से इस साल की सबसे बड़ी बाढ़ आ गई है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बेडी पुलिया से रामघाट के मुख्य मार्ग पर नावें चलने लगी हैं। अब बस्तियों में पानी घुसने लगा है।
मंदाकिनी उफान पर है और यूपी-एमपी का कनेक्शन पूरी तरह टूट गया है। चित्रकूट की सड़कों पर पानी भर गया है और रास्तों पर नावें चल रही हैं। रामघाट सहित ज्यादातर धार्मिक स्थलों और वहां जाने वाले रास्तों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। उत्तर प्रदेश की ओर रामघाट की पूरी दुकानें जलमग्न हो गई हैं।