फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: चीफ जस्टिस साइकिल से पहुंचे कोर्ट, साथी जजों-स्टाफ ने भी मारा पैडल, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Wed, 20 May 2026 10:44 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: चित्रकूट के प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार यादव और सिविल जज अंशुमान यादव स्टाफ सहित साइकिल से न्यायालय पहुंचे। उन्होंने ईंधन बचाने और प्रदूषण कम करने के लिए साइकिल अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन
साइकिल से कोर्ट पहुंचे चित्रकूट के प्रधान न्यायाधीश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में वैश्विक तेल संकट और बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण के मद्देनजर चित्रकूट के प्रधान न्यायाधीश राकेश कुमार यादव ने  साइकिल से न्यायालय पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उनके साथ सिविल जज अंशुमान यादव और अन्य स्टाफ भी साइकिल से न्यायालय पहुंचे। यह पहल सुबह छह बजे शुरू हुई और वे साढ़े छह बजे न्यायालय पहुंचे।

विज्ञापन

न्यायालय पहुंचने पर उन्होंने उपस्थित अधिवक्ताओं, शहरवासियों और वादकारियों को संबोधित किया। प्रधान न्यायाधीश यादव ने कहा कि साइकिल यात्रा आज के समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि साइकिल न केवल ईंधन की बचत करती है, बल्कि वायु प्रदूषण को भी कम करती है।

विज्ञापन

http://



आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा

इससे स्वास्थ्य बेहतर रहता है और प्रकृति का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पर्यावरण-अनुकूल साधनों का उपयोग करने का आग्रह किया। छोटी दूरी के लिए मोटर वाहन के बजाय साइकिल अपनाने से तेल की खपत घटेगी और कार्बन उत्सर्जन कम होगा। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सकेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें