फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: लापता किराना व्यापारी का मिला शव, करंट के निशान से हत्या की आशंका, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 05 Jul 2026 10:28 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: राजापुर में लापता किराना व्यापारी का शव महादेव इंटर कॉलेज के पास संदिग्ध हालत में मिला। शरीर पर करंट के गहरे निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बोड़ी पोखरी मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात को एक लापता किराना व्यापारी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के शरीर पर जगह-जगह करंट लगने के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने राजापुर-बोड़ी पोखरी मार्ग पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ।

विज्ञापन

मोहरवां निवासी पंकज (20) पुत्र गुलाब प्रजापति डाकघर के पास अपनी किराना की दुकान चलाता था। शनिवार दोपहर को वह दुकान का सामान खरीदने के लिए अपनी बाइक से निकला था। रात आठ बजे तक घर वापस न लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। जब पंकज का कहीं पता नहीं चला, तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।





करंट लगाए जाने का संदेह

पुलिस ने परिजनों के साथ मिलकर खोजबीन शुरू की। राजापुर कस्बा से करीब तीन किलोमीटर दूर बोड़ी पोखरी मार्ग स्थित महादेव इंटर कॉलेज के पास पंकज की बाइक खड़ी मिली। वहीं पास में पंकज का शव भी पड़ा मिला। जांच के दौरान, पुलिस और परिजनों ने शव पर जले हुए निशान देखे। इन निशानों से करंट लगाए जाने का संदेह गहरा गया, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि यह एक हत्या का मामला हो सकता है।
विज्ञापन

राजापुर-बोड़ी पोखरी मार्ग पर लगाया जाम
इस घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल राजापुर-बोड़ी पोखरी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना पाकर उपजिलाधिकारी फूलचंद्र यादव और क्षेत्राधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वे प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उन्हें समझाने और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा मामले की गहन जांच का आश्वासन दिया गया है, हालांकि प्रदर्शनकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें