कान के पास चोट के गहरे निशान
सूचना मिलते ही मऊ थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची। पुलिस ने शव की शिनाख्त बबुरा गांव निवासी रोहित पुत्र रामदास के रूप में की। पुलिस द्वारा शव का निरीक्षण करने पर मृतक के कान के पास चोट के गहरे और गंभीर निशान पाए गए। निशानों को देखकर आशंका जताई जा रही है कि किसी धारदार या भारी वस्तु से हमला कर उसकी हत्या की गई है।
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मऊ थाना पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी संभावित पहलुओं से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा, जिसके आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।