पुलिस अभी तक नहीं कर पाई है गिरफ्तारी
इस मामले में महंत की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर, उसकी प्रेमिका समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। हिस्ट्रीशीटर की रावतपुर पुलिस अभी तक गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। वहीं, हिस्ट्रीशीटर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कई वीडियो वायरल कर पुलिस को चुनौती दे रहा है।
महंत ने अपनी जान का खतरा बताया है
गुरुवार को त्रिलोकीनाथ धाम आश्रम के महंत भोलागिरी ने एक वीडियो वायरल कर हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर से अपनी जान का खतरा बताया है। साथ ही उन्होंने हिस्ट्रीशीटर पर कई सत्ताधारी नेताओं और पुलिस के संरक्षण का भी आरोप लगाया है। कल्याणपुर एसीपी आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। आरोपी अजय ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें में दबिश दे रही है।