फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से पलटा ऑटो, महिला की मौत, पांच लोग घायल

Sun, 01 Sep 2024 06:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: एमपी की सीमा में नया गांव के रजौला मोड़ पर सड़क हादसा हुआ। दुर्घटना में एक महिला की जान चली गई। जबकि पांच लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में अमावस्या मेला आए श्रद्धालुओं से भरी ऑटो और ट्रैक्टर में भिड़ंत हो गई। इससे ऑटो सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। घायलों को जानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार की दोपहर को ऑटो प्रमोदवन से गुप्त गोदावरी तीर्थ स्थान की ओर जा रहा था। चित्रकूट-सतना रोड पर एमपी की सीमा में नया गांव रजौला मोड़ के पास सामने से श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर आ रहा था।

विज्ञापन


दोनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई। इससे ऑटो पलट गया। ऑटो में बैठीं मध्यप्रदेश के जबलपुर निवासी शांति देवी (45) की मौत हो गई, जबकि ललितपुर जिले के राकेश कुमार, दिनेश कुमार, रानीदेवी, बिट्टी राजरानी व रामअवतार, घायल हो गए। पुलिस नेजानकीकुंड अस्पताल में भर्ती कराया है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें