चित्रकूट में जिला निर्वाचन अधिकारी शेषमणि पांडेय ने बताया कि मानिकपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप निर्वाचन के मतदान से 72 घंटे पूर्व संबंधित सभी तैयारियों पूर्ण कर ली गयी है। 305 मतदान केंद्र एवं 410 मतदेय स्थलों में सुनिश्चित न्यूनतम सुविधाओं की व्यवस्था है।
513 ईवीएम तथा 533 वीवीपैट (रिजर्व सहित) तैयार हैं। 18 सौ मतदान कार्मिकों को प्रथम और द्वितीय प्रशिक्षण करा दिया गया है। शुक्रवार को उन्होंने बताया कि तृतीय रेंडमाईजेशन की तैयारी पूर्ण करा ली गई है। 65 सूक्ष्म पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है।