फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Accident: सड़क हादसे में महिला की मौत, पांच लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 05 Feb 2023 02:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
चित्रकूट में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बांदा जिले के बबेरू नादन मऊ निवासी मुन्ना चतुर्वेदी अपने परिवार के साथ प्रयागराज संगम नहाने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बोलेरो पहाड़ी थाना क्षेत्र के कहेता गांव के पास पहुंची तो अधूरी बनी सड़क पर अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में नादान मऊ निवासी केतकी देवी (67) की मौत हो गई। वहीं उनका पुत्र संत कुमार, बहु दीपमाला, पुत्री नीलम, नाती संदीप और सत्यम गंभीर रूप से घालय हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें