फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot Accident: तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को रौंदा, दो की मौत और दो गंभीर घायल, चालक वाहन छोड़कर फरार

Sat, 15 Aug 2026 10:24 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: मऊ थाना क्षेत्र स्थित अहिरी मोड़ के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों और छात्रों द्वारा हाईवे जाम करने की सूचना पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में मऊ थाना क्षेत्र के अहिरी मोड के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने दो बाइकों को रौंद दिया। इस दर्दनाक हादसे में दो छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।  जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के बाद घटनास्थल से करीब 200 मीटर दूर एक बाइक क्षतिग्रस्त मिली।

विज्ञापन

वहीं, दोनों छात्र का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। उसका सिर करीब 100 मीटर दूर पड़ा था और हाथ-पैर भी अलग-अलग जगहों पर बिखरे मिले। सूचना पर पहुंची मऊ थाना पुलिस ने घायलों को सीएचसी मऊ में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दोनों को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है, पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन

http://



ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार

प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि मृतक छात्र 15 अगस्त कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर जाम लग गया है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और छात्र पहुंच गए हैं, जो हाईवे जाम करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें