http://
हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है कांवड़ यात्रा
यात्रा के दौरान माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। हर-हर महादेव के जयकारों के साथ युवतियों ने देशभक्ति के नारे भी लगाए। भगवा वस्त्रों में तिरंगा और डमरू लिए युवतियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। लक्ष्मी अग्निहोत्री ने बताया कि सावन में शिव आराधना और कांवड़ यात्रा हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा है।
एकता, भाईचारे और सनातन आस्था का प्रतीक
इस यात्रा का उद्देश्य युवाओं खासकर युवतियों को अपनी जड़ों से जोड़ना और देशभक्ति के साथ आस्था को मजबूत करना है। समाजसेवी पिंटू शुक्ला ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर युवतियों की इस भागीदारी ने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। यह आयोजन एकता, भाईचारे और सनातन आस्था का प्र