Chitrakoot News: मानिकपुर थाना क्षेत्र में फांसी के फंदे पर लटके युवक की यूपी पुलिस के दो सिपाहियों ने जान बचाई। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
चित्रकूट जिले में घर में फंदे पर लटके युवक की जान यूपी पुलिस के दो सिपाहियों ने कमरे का दरवाजा बचाई। घटना मानिकपुर थाना क्षेत्र के वाल्मीकि नगर मोहल्ले की है। देर रात पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने का कदम उठा लिया था।
विज्ञापन
सूचना पर रात्रि गश्त कर रही पुलिस देवदूत बनकर युवक के घर पहुंची थी। सिपाही भास्कर शुक्ला व अमित द्विवेदी द्वारा सूझबूझ के साथ कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। इसके बाद दोनों सिपाहियों ने लाइव कैमरे के सामने युवक की जान बचाई। घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।