फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot: ई-रिक्शा की टक्कर से पांच साल के बालक की मौत, अगले पहिये में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटा

Sun, 17 Nov 2024 07:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

Chitrakoot News: ई-रिक्शा की टक्कर से पांच साल के बालक की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
अभिषेक की फाइल फोटो व गमगीन खड़े परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क किनारे खेल रहा बालक तेज रफ्तार ई-रिक्शा की चपेट में आ गया। 50 मीटर तक घिसटता चले जाने से उसकी मौत हो गई। खंभरिया निवासी राजू यादव ने बताया कि उसका भतीजा खंभरिया निवासी अभिषेक यादव (5) अपने ननिहाल भारतपुर गांव में नाना राजा यादव के घर एक माह पहले अपनी मां आरती के साथ आया था। शनिवार की देर शाम वह घर से कुछ दूरी पर सड़क किनारे खेल रहा था। इसी बीच सामने से तेज रफ्तार एक ई-रिक्शा की चपेट में अभिषेक आ गया। टक्कर लगने से उसके शरीर का एक हिस्सा रिक्शा के अगले पहिये में फंस गया। वह 50 मीटर तक घिसटता चला गया। यह देख चालक रिक्शा छोड़कर भाग निकला। परिजन उसे लेकर अस्पताल जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने ई- रिक्शा कब्जे में लेकर आरोपी चालक को भी पकड़ लिया है। घटना से मां आरती रो-रोकर हाल बेहाल है। अभिषेक दो भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई अखिलेश है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें