फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: बालाजी मंदिर से बेशकीमती 16 मूर्तियां चोरी, लाखों रुपये बताई जा रही कीमत

Tue, 10 May 2022 09:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

बालाजी मंदिर से बेशकीमती 16 मूर्तियां चोरी हो गईं। इसमें एक मूर्ति अष्टधातु की, तीन मूर्तियां तांबे की, चार मूर्तियां पीतल, छह मूर्तियां राधा कृष्ण और छह मूर्तियां सालिग्राम की थी। कोतवाली पुलिस ने निरीक्षण किया और चार संदिग्धों को उठाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा स्थित एतिहासिक बालाजी मंदिर से सोमवार की रात चोर बेशकीमती 16 मूर्तियां चोरी कर ले गए। महंत ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें अष्टधातु, चांदी व पीतल की चोरी गई मूर्तियों की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस ने चार को उठाया है। तरौंहा के गोपालकुंज स्थित बालाजी मंदिर के आस पास रहने वाले लोग मंगलवार की सुबह पूजा करने मंदिर पहुंचे तो मूर्तियां गायब थीं। सूचना पर पुलिस और मानिकपुर में रहने वाले महंत रामबालक दास तरौंहा पहुंचे। महंत ने दी तहरीर में बताया कि करीब तीन सौ वर्ष पुरानी अतिप्राचीन मूर्तियां चोरी हुई हैं।

इसमें एक मूर्ति अष्टधातु की, तीन मूर्तियां तांबे की, चार मूर्तियां पीतल, छह मूर्तियां राधा कृष्ण और छह मूर्तियां सालिग्राम की थी। ये चांदी के गहने पहने थे। कोतवाली पुलिस ने निरीक्षण किया और चार संदिग्धों को उठाया है। प्रभारी कोतवाल दीपेंद्र सिंह ने बताया कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें