रैपुरा थाना क्षेत्र के इटवा गांव के भैरोबांध पुरवा में मधुमक्खियों के हमले से युवती समेत 11 ग्रामीण घायल हो गये। इसमेंं तीन की हालत गंभीर है। रविवार को भैरोबांध पुरवा निवासी खुशबूदेवी (18) ने बताया कि वह खेत की ओर जा रही थी। पेड़ के पास पहुंचते ही मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। भागी तो पूरे शरीर में मधुमक्खियां लिपट गईं। शोर मचाने पर गांव के कई लोग बचाने पहुंचे तो मधुमक्खियों ने उनपर भी हमला कर दिया।
इससे अफरातफरी मच गई। कई लोग मधुमक्खियों के डंक से तो कई लोग गिरने से घायल हुए। सूचना पर यूपी 112 की टीम भी पहुंची। घायल खुशबू, चुन्नीलाल, सुरेश, चुनकावन, गोरेलाल, विष्णु प्रसाद, हरीप्रसाद, रामनारायण, राजेश, अंकुर व श्यामलाल को सीएचसी लाया गया। खुशबू, चुन्नीलाल व सुरेश को छोड़कर अन्य मामूली रूप से घायल थे। सीएचसी के डॉ. देवमणि ने बताया कि तीन को अस्पताल में भर्ती किया गया है। तीनों की हालत खतरे से बाहर है।