फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिट फंड कंपनी पर आठ लाख हड़पने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कन्नौज। केवीसीएल चिट फंड कंपनी पर आठ लाख रुपये हड़पने का आरोप लगा है। आफिस के मालिक ने कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने कंपनी के निदेशक जयकृष्ण राणा समेत दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

तिर्वा रोड सरायमीरा निवासी कल्यान सिंह दोहरे ने गुरुवार को बताया कि उनके मकान कमला सदन में केवीसीएल कंपनी, फरह चुरमुरा, मथुरा के निदेशक जय कृष्ण सिंह राणा और दो साथियों ने 2007 में ब्रांच आफिस खोला था। इसका किराया 9000 रुपये प्रतिमाह तय किया गया था। तीन साल का अनुबंध था। तीन साल बाद 15 प्रतिशत किराये में बढ़ोतरी करते हुए तीन बार अनुबंध किया गया। 2016 में कंपनी के कर्मचारी ब्रांच आफिस में ताला डालकर फरार हो गए। अभी तक ब्रांच आफिस नहीं खोला गया। ब्रांच हेड अशोक कुमार सिंह, कैशियर रंजीत यादव से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया कि पौत्र आरुष प्रताप सिंह ने कंपनी में तीन लाख रुपये का निवेश किया था। 2016 से आज तक का पांच लाख किराया सहित आठ लाख रुपये हड़प कर कंपनी फरार हो गई। कल्यान सिंह दोहरे ने निदेशक समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
केवीसीएल कंपनी पर 2015 से ईडी ने बिजनेस पर रोक लगा दी थी। इसके बाद कंपनी ने बिजनेस को समेट लिया था। कंपनी के निदेशक जयकृष्ण सिंह राना की कोरोना की दूसरी लहर में मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें