फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बच्चे का कटा सिर मिला...जांच में जुटी पुलिस, 23 दिन पहले नदारद बच्ची होने की आशंका, शिनाख्त के प्रयास जारी

Fri, 12 Jan 2024 05:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

Hamirpur News: मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बच्चे का कटा सिर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की है। आशंका जताई जा रही है कि सिर गांव के पास ही 23 दिन पहले गायब हुई एक बच्ची का हो सकता है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक बच्चे का कटा सिर मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। फोरेंसिक व डॉग स्क्वायड ने मौके पर पहुंच साक्ष्य जुटाए हैं। गांव में करीब 23 दिन पहले एक बच्ची गुम हो गई थी।

विज्ञापन

इसके सिर होने की आशंका जताई जा रही हैं। हालांकि मामले में अभी तक पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। क्षेत्र के पढ़ोरी गांव में  घर के बाहर से खेल रही एक बच्ची गायब हो गई थी। इसको लेकर पुलिस ने दस से ज्यादा टीमें बनाकर जांच पड़ताल शुरू की थी। लेकिन मामले को लेकर अब तक सफलता नहीं मिली।
शुक्रवार दोपहर को गांव के बाहर ही एक बच्चे का कटा सिर मिलने पर सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। सीओ मौदहा श्रेयस त्रिपाठी ने बताया कि यह शव उसी बच्ची का है या किसी और का मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें