फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: खेल-खेल में गणित विज्ञान सीखेंगे बच्चें, जिले को मिली 2081 किट

Mon, 18 Jul 2022 08:51 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में बेसिक शिक्षा विभाग को गणित और विज्ञान की 2081 किट प्राप्त हुई हैं। इसे जिले में संचालित 1128 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वितरित किया जाएगा।
विज्ञापन
गणित और विज्ञान की 2081 किट प्राप्त हुई हैं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले में नई शिक्षा नीति के तहत खेल-खेल में बच्चों को पढ़ने-लिखने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसको लेकर शिक्षकों को विषयवार प्रशिक्षण दिया जा चुका है। सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग को गणित और विज्ञान की 2081 किट प्राप्त हुई हैं।  

विज्ञापन

इनको जिले में संचालित 1128 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वितरित किया जाएगा। कक्षा एक से पांच तक के बच्चों के लिए गणित की किट उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, अपर प्राथमिक विद्यालय में साइंस की किट उपलब्ध कराई जाएगी। 
जिले में 751 प्राथमिक विद्यालय हैं और 377 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें एक लाख 16 हजार बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इन बच्चों को और बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए सोमवार को राज्य परियोजना कार्यालय ने जनपद कार्यालय को साइंस और मैथ्स की किट उपलब्ध कराई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशिक्षण विपिन कुमार ने बताया की राज्य परियोजना कार्यालय ने गणित की 1879 और साइंस की 202 किट उपलब्ध करा दी हैं। इसका चार सदस्यीय टीम सत्यापन करेगी। किट के माध्यम से प्रयोगात्मक प्रकिया से सीखेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें