फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बिना आधार कार्ड के भी बच्चों को स्कूल में मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। परिषदीय स्कूलों बिना आधार कार्ड के भी बच्चों को दाखिला मिलेगा। उनकी उम्र की गणना आंगनबाड़ी केंद्र के रजिस्टर से की जाएगी। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने परिषदीय स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को इसके निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने आदेश में कहा कि दाखिला लेने के बाद उनका नजदीक के केंद्रों से आधार कार्ड भी बनवाया जाएगा। विद्यार्थियों का यू-डायस पर पंजीकरण कराने और अपार आईडी बनाने में आधार कार्ड आवश्यक होता है।

साथ ही विभागीय योजनाओं के लाभ पाने के लिए भी बच्चों का आधार कार्ड अनिवार्य है। यही वजह है शिक्षक बिना आधार कार्ड वाले बच्चों को स्कूल में प्रवेश देने से बच रहे हैं।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि शासन ने निर्देश दिए हैं कि 31 जुलाई को छह वर्ष की आयु पूरी करने वाले बच्चों को ही कक्षा एक में प्रवेश दिया जाएगा। आधार कार्ड न होने पर बच्चों को वापस नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें