फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस जमा न करने पर बच्चों को स्कूल से किया बाहर, गेट के पास खड़े होकर रोते रहे बच्चे

Fri, 22 Nov 2019 12:47 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
कानपुर में बिधनू के लक्ष्मणपुर गांव स्थित वीणापाणि इंटर कॉलेज में फीस न जमा करने पर चचेरे भाई-बहन को स्कूल से निकाल दिया गया। फीस जमा करने स्कूल पहुंचे परिजन ने स्कूल गेट पर बच्चों को रोता देख नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया और बिधनू थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


शिवगंज चौराई निवासी मनोज तिवारी की पांच वर्षीय बेटी अंशिका कक्षा-2 और छोटे भाई संजीव का चार वर्षीय बेटा अमन कक्षा-1 में वीणापाणि इंटर कॉलेज में पढ़ते हैं। मनोज के मुताबिक पैसों की तंगी के चलते वह कुछ महीने से दोनों बच्चों की फीस नही जमा कर पाए थे।

उन्होंने स्कूल प्रबंधक सुंदरलाल यादव से दिसंबर तक फीस जमा करने की बात कही थी। आरोप है कि गुरुवार सुबह दोनों बच्चों के स्कूल पहुंचने पर प्रबंधक सुंदरलाल ने उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर जब वह स्कूल पहुंचे, तो देखा कि बच्चे गेेट के पास खड़े होकर रो रहे हैं। उन्होंने स्कूल प्रबंधक से बात की। जिस पर प्रबंधक ने उनको धमकी देते हुए बच्चों समेत स्कूल से बाहर कर दिया।
विज्ञापन


नारेबाजी कर जताया विरोध
मनोज ने परिजनों को सूचना दे दी। वे सब भी वहां आ गए। सबने स्कूल गेट के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया। परिजनों ने प्रबंधक सुंदर लाल यादव के खिलाफ बिधनू थाने में तहरीर दी है।

पिछले एक साल से बच्चों की फीस नहीं जमा हुई है। जिसकी सूचना बच्चों की डायरी में लिखकर अभिभवावकों को दी गई थी। दोनों बच्चों को स्कूल से बाहर नहीं किया गया था। उनको स्कूल के प्रतीक्षालय में बैठा दिया गया था।

विज्ञापन

सुंदर लाल यादव, प्रबंधक, वीणापाणि इंटर कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें