फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक है ये तस्वीर: कमर तक पानी, सिर पर बैग रखकर निकले बच्चे, आधा घंटे की बारिश ने खोली सफाई व्यवस्था की पोल

Thu, 09 Jul 2026 12:07 AM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा

सार

Mahoba News: जलभराव होने से कमर तक भरे पानी के बीच छात्र-छात्राएं सिर पर बैग रखकर निकले। 
 
विज्ञापन
भरे पानी के बीच सिर पर बैग रखकर निकलते छात्र-छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जैतपुर में बुधवार की दोपहर आधा घंटे की बारिश ने सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। नालों व नालियों की सफाई न होने से कई मोहल्लों में दो से तीन फीट तक पानी भर गया। स्कूल से छुट्टी होने पर घर लौटे बच्चे सिर और कंधे पर बैग रखकर कमर तक पानी से होकर घर पहुंचे। लोग प्रशासन को कोसते नजर आए।

विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला गैंगवापुरा की स्थिति सबसे खराब रही। बारिश के चलते घरों में पानी घुस गया। इससे लोगों को हजारों का नुकसान हुआ। स्कूली बच्चे भी जलभराव के बीच निकलते नजर आए। अभिभावक रामप्रताप, दिनेश, देवीदीन आदि का आरोप है कि पांच साल से नाले-नालियों की ठीक से सफाई नहीं हुई। ऐसे में जरा सी बारिश में मोहल्ले तालाब बन जाते हैं। एडीओ पंचायत कमलेश अनुरागी का कहना है कि नियमित सफाई के निर्देश दिए गए है। जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी।

छात्र विनोद का कहना है कि जरा सी बारिश में मोहल्ले में पानी भर जाता है। इससे कमर तक पानी में चलकर स्कूल जाना पड़ता है। कई बार कपड़े और बैग भी भींग जाता है। समस्या का समाधान होना चाहिए। छात्रा सृष्टि कहती हैं कि उनके मोहल्ले में जलभराव की समस्या है। वर्षों से नालियां साफ नहीं है। घर पर पानी घुसने से दिक्कत होती है। शिकायत के बाद भी कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन

बारिश से जलमग्न हुआ थाना परिसर
कस्बा खन्ना में बुधवार की दोपहर हुई झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से लोगों को राहत मिली। दूसरी ओर जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। तेज बारिश से थाना परिसर व मोहल्लों में पानी भर गया। थाने में जलभराव होने से फरियादियों को दिक्कत हुई। सड़कों पर जलभराव से कई बाइकें बंद हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें