मां-पिता से कहें बच्चे, हेलमेट जरूर लगाएं
सब-
क्विज प्रतियोगिता में निकिता, अली अकबर, शिवांशी अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि बच्चे अपने अभिभावकों से कहे कि वह बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें। इससे दुर्घटना में जान जाने का खतरा काफी कम हो जाता है।
अकबरपुर के माउंटेन व्यू स्कूल में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें। इससे हादसों में कमी आएगी। अक्सर देखा गया है कि युवा तेज गति में वाहन चलाते हैं। एडीएम पंकज वर्मा ने मौजूद लोगों को यातायात नियमों को लेकर जागरूक किया। इस दौरान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों से सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे गए। निकिता ने प्रथम स्थान पाया। अली अकबर ने दूसरा व शिवांशी तीसरे स्थान पर रही। सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि सड़क सुरक्षा का यह चौथा अभियान है। एक सप्ताह तक ऐसे कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा। इस मौके पर मीता चतुर्वेदी, डा. पूनम गुप्ता, आरडी गुप्ता, वरुण सिंह, स्नेहा तिवारी मौजूद रहे।
------