फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसीबत में अपने हुए बेगाने, रुला देगी इन बच्चों की ‘दुख भरी दास्तान’

Sun, 15 Jan 2017 02:44 PM IST
गौरव शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
बच्चों को सड़क पर लावारिस छोड़ गया चाचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किस्मत क्या-क्या दिन दिखला जाये ये किसी को भी नहीं पता है। दो साल पहले मां-बाप के साथ हंसी-खुशी जिंदगी बिता रहे प्रिंस और शिवा ने ये कभी नहीं सोचा था कि आगे चलकर उनके ही अपने रिश्तेदार बेगाने हो जाएंगे।  मां-बाप की मौत के बाद चाचा ने दोनों को लावारिस हालत में ठिठुरती ठंड में सड़क पर लावारिस छोड़ दिया। 
विज्ञापन

कन्नौज सौरिख नगर के नादेमऊ चौराहे पर हाड़कंपाऊ ठंड से ठिठुर रहे दो अनजान बच्चों को देखकर लोगों ने पूछा तो ये बच्चे फूट-फूटकर रोने लगे। लोगों की सूचना पर पहुंचे उपनिरीक्षक नरेंद्र गिरि बच्चों को थाने ले आए। वहां बच्चों ने अपने नाम प्रिंस (8), शिवा (5) बताए। बच्चों के मुताबिक उनके पिता मुकेश गुप्ता व मां की  दो साल पहले मौत हो चुकी है। बच्चों का घर मैनपुरी जनपद के करहल में है। उनके चाचा संजीव कुमार कार से देर रात उन्हें सड़क पर उतार कर चले गए। जांच में पुलिस को पता चला कि बच्चों की ननिहाल सकरावा रोड पर है। पुलिस ने उनके मामा को बुलाया तो बच्चों ने उन्हें नहीं पहचाना। इसके बाद कस्बे के मोहल्ला अंबेडकरनगर निवासी उनकी नानी सूरजमुखी आई और बच्चों को घर ले गई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार व्यास ने बताया कि बच्चों को नानी के सुपुर्द कर दिया गया है। तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें