फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi: प्रधानाध्यापक की विदाई पर बच्चे हुए इमोशनल, रोते हुए बोले- 'मत जाइये सर', अभिभावक भी हुए भावुक

Fri, 04 Apr 2025 01:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

Hardoi News: पिहानी कस्बे में उच्च प्राथमिक विद्यालय से एक भावुक करने वाला वीडियो सामने आया है। प्रधानाध्यापक की विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राएं फूट फूट कर रोने लगे और पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विदाई समारोह में फूट-फूटकर रोते के दौरान छात्र-छात्राएं - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पिहानी कस्बे में उच्च प्राथमिक विद्यालय इटारा में प्रधानाध्यापक काली चरन के  सेवा काल की समाप्ति के बाद विदाई आयोजित समारोह में छात्र फूट-फूटकर रोने लगे। इस मंजर ने मौजूद स्टॉफ और स्मभ्रांत लोगों की आंखें भी नम कर दीं।

विज्ञापन

पिहानी कस्बे के मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी काली चरन उच्च प्राथमिक विद्यालय, इटारा में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात रहे। 62 वर्ष की आयु पूरी हो जाने के बाद वह सेवानिवृत हो गए। बृहस्पतिवार को दोपहर के बाद स्कूल में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया।

Trending Videos

गमगीन माहौल में विदाई
सर को विदाई देते हुए माहौल भावुक हो गया और स्कूली बच्चों के बीच से सिसकियां उभरने लगीं। देखते ही देखते सिसकियां ले रहे बच्चे गुरु जी की जुदाई को लेकर दहाड़ें मार-मारकर रोने लगे। थोड़ी देर के लिए पूरा स्कूल विलाप में डूब गया।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक काली चरन ने विद्यालय को नए आयाम दिए
प्रधानाध्यापक के पद पर रहते हुए काली चरन ने विद्यालय को नए आयाम दिए। जिले से लेकर खंड स्तर की प्रतोगिताओं में उनके छात्रों ने सबसे ज्यादा पुरस्कार जीते। शैक्षिक भ्रमण के जरिये बच्चों को नई-नई और मुफीद जनकारियां देने में भी वह अग्रणी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें