पिता का आरोप- जानबूझकर मारी है गोली
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता सगीर का आरोप है कि इस्लाम के दोस्त उसे अपने साथ कुआं पूजन कार्यक्रम में ले गए थे। वहां जानबूझकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई है।
पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया
तहरीर के आधार पर पुलिस ने जितेंद्र द्विवेदी व नंदकिशोर कुशवाहा के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। अपर एसपी वंदना सिंह का कहना है कि छीनाझपटी होने पर गोली चलने से एक युवक की मौत हुई है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी रिवॉल्वर को पुलिस ने बरामद कर लिया है जांच कराई जा रही है।