बर्रा जरौली फेस 1 स्थित कृष्णा फाउंडेशन स्कूल में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो स्पॉट एसोसिएशन के द्वा
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। कृष्णा फाउंडेशन स्कूल में डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से कलर बेल्ट टेस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों और क्लबों के लगभग 230 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कई बच्चे परीक्षा में सफल रहे।
मुख्य अतिथियों के रूप में अभिषेक चौहान, इकबाल अहमद, नमो नारायण, विजय कुमार, सोनू गुप्ता, डॉ. विनोद कुमार और सौरभ श्रीवास्तव उपस्थित रहे। निर्णायक कमेटी में कुलदीप वर्मा, आकाश तिवारी, संजय कुमार, मनोज तोमर, दीपिका गुप्ता, कमल गुप्ता, रेनू चौहान, ऋतिक, हिमांशी, जतिन और शिवम शामिल रहे। कार्यक्रम का आयोजन संस्था के सेक्रेटरी विनीत राठौर, प्रेसिडेंट इस्माइल हसन ने किया। (संवाद)