फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 फीट गहरे गड्ढे में गिरी बच्ची ‘खुशी’ की मौत

Mon, 04 Apr 2016 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
रविवार को टेस्ट बोर में गिरी खुशी को निकालकर लाते सेना के जवान, बरेली से आई डिजास्टर मैनेजमेंट टीम के सदस्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कानपुर। नवाबगंज टीबी हास्पिटल के सामने मैदान में रविवार सुबह 7.15 बजे डेढ़ साल की बच्ची खुशी 24 फीट गहरे, आठ-नौ इंच चौड़े गड्ढे (टेस्ट बोर) में गिर गई। पौने दो घंटे बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू हुआ। जिला प्रशासन, बरेली से आई सेना की स्पेशल रेस्क्यू टीम, लखनऊ से आई नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सवा 10 घंटे बाद शाम 5.29 बजे बच्ची को बाहर निकाला, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। हैलट अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की मौत गड्ढे में गिरने के करीब चार-पांच घंटे बाद ही हो गई थी।
विज्ञापन

गोंडा के खोड़ारे थानाक्षेत्र के ग्राम सवना का रहने वाला मजदूर राम केवल कुशवाहा नवाबगंज टीबी हॉस्पिटल के सामने रोडवेज कालोनी के बगल की बस्ती में परिवार के साथ रहता है। रामकेवल ने बताया कि होली पर बड़ा भाई सोनू अपनी पत्नी श्यामा और तीन बच्चों डेढ़ साल की बेटी खुशी, भोला (7) और शांतनु (14) को यहां छोड़कर गांव चला गया। यहां श्यामा का इलाज होना था।     शेष पेज 4 पर f
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें