फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिजिक्स टफ, केमिस्ट्री रही आसान

Mon, 04 Apr 2016 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कमला नगर स्थित सर पदमपत सिंहानिया स्कूल में जेईई मेंस परीक्षा देकर बाहर आते स्टूडेंट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
कानपुर। आईआईटी, ट्रिपल आईटी, एनआईटी, जीएफटी और आईएसएम धनबाद में एडमिशन के लिए रविवार को हुए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेईई) मेन 2016 का फिजिक्स का पेपर टफ रहा। ज्यादातर स्टूडेंट फिजिक्स के 40 क्वेश्चन नहीं हल कर सके।  केमिस्ट्री का पेपर सामान्य और सरल बताया गया है। मैथमेटिक्स का भी पेपर उलझाने वाला रहा। सुबह की पाली में 275 और शाम की पाली में 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

जेईई मेन रविवार को शहर के 31 सेंटरों पर कराया गया। बीई, बीटेक, बी. आर्किटेक्चर और बी. प्लानिंग की दो पालियों की परीक्षा में 19 हजार से ज्यादा स्टूडेंट शामिल हुए। फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथमेटिक्स के 120 क्वेश्चन पूछे गए। हर क्वेश्चन चार मार्क्स (कुल 480) के रहे। पेपर के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया लेकिन क्वेश्चन उलझाने वाले रहे। इससे कटऑफ मार्क्स गिरने की आशंका है। इस बार सभी स्टूडेंटों को क्वेश्चन पेपर दिया गया। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की ओर से कहा गया है कि आंसर कीज जल्द ही वेबसाइट www.cbse.nic.in के  होम पेज पर बने लिंक jeemmain2016  पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें