फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब में डूबकर मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कानपुर देहात। गजनेर थाना क्षेत्र के बलरामपुर में गुरुवार शाम तालाब में पड़ी गेंद उठाने में मासूम की डूबकर मौत हो गई। परिजनों ने बच्चे का पोस्टमार्टम नहीं कराया।
विज्ञापन

बलरामपुर का रहने वाला जितेेंद्र मजदूरी करता है। उसका बेटा प्रांशू उर्फ कुंवर सिंह (5) व छोटा भाई दिव्यांश्ाु (3) गुरुवार शाम को गांव में तालाब के पास खेल रहे थे। तालाब में पड़ी गेंद उठाने के लिए प्रांशू पानी में उतर गया। गहराई में जाने से वह तालाब में डूब गया। इधर, परिजन खोजते हुए पहुंचे और दिव्यांशु से पूछा तो उसने तालाब की ओर इशारा किया। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से तालाब से प्रांशू को निकाला और जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मां रमा देवी व बड़ी बहन काजल का रो रोकर हाल बेहाल है। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया और शव गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें